Pradhanmantri Jan Dhan Yojana
Pradhanmantri Jan Dhan Yojana - प्रधान मंत्री जन धन योजना
Pradhanmantri Jan Dhan Yojana प्रधान मंत्री जन धन योजना मुख्य उद्देश्य गाँव के गरीब लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए प्रधान मंत्री जन धन योजना की शुरआत की गयी है। प्रधान मंत्री जन धन योजना को शुरू करने के और कई कारण थे। जैसे कि गाँव के गरीब अथवा अनपढ़ लोगों को सरकारी योजनाओं का फ़ायदा मिले और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को रोके।
Pradhanmantri Jan Dhan Yojana
Pradhanmantri Jan Dhan Yojana प्रधान मंत्री जन धन योजना का प्रारंभ अगस्त 28 2014 को किया गया। प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को ऐसे कई फायदे हो सकते है। जिससे की गरीब लोगों की कुछ समस्याएं दूर हो सकती है।
जैसे की आज के दौर में एक गरीब व्यक्ति इन्शुरन्स नहीं ले सकता है क्यूंकि उसके पास इतने पैसे नहीं होते है। तो इस प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत अगर कोई अपना खाता खुलवाता है तो उसे 1,00,000 रूपए का दुर्घटना बिमा फ्री में दिया जाता है। अगर किसी कारण वश अगर पालिसी धारक की मौत हो जाती है तो 30,000 रूपए का जीवन बिमा भी उसके नॉमिनी को दिया जाता है।
Pradhanmantri Jan Dhan Yojana के फायदे
1. जमा किये गए रूपए पर ब्याज दिया जाएगा।
2. मिनिमम बैलेंस की कोई आवश्यकता नहीं है।
3. सरकारी योजनाओं का सीधा फ़ायदा मिलेगा।
4. 1,00,000 रूपए का दुर्घटना बिमा दिया जाएगा।
5. 30,000 रूपए का जीवन बिमा दिया जाएगा।
6. Pradhanmantri Jan Dhan Yojana खाता यदि किसी स्त्री के नाम पर है तो उसे 5,000 रूपए का ओवरड्राफ्ट दिया जाता है।
7. प्रदान मंत्री जन धन खाते में पैसे जमा करना, पैसे निकालना, मोबाइल बैंकिंग जैसे कई सारी सुविधाएं दी गयी है।
8. Pradhanmantri Jan Dhan Yojana के तहत आप अपना खता खुलवाते है तो आपको यह एक Debit Card भी दिया जाएगा।
Pradhanmantri Jan Dhan Account कैसे खुलवाये
Pradhanmantri Jan Dhan Account आप बैंक में जाकर अथवा आप सरकारी मान्यता प्राप्त किसी भी ऑनलाइन सेंटर पर जाके इस Pradhanmantri Jan Dhan Account को खुलवा सकते है। अगर आप बैंक में जाते है तो आपको एक Form दिया जाएगा। उस Form को भरने के बाद निचे दिए गए किसी भी एक दस्तावेज के ज़ेरॉक्स के साथ बैंक के अध्रिकारी को देना है।
1. प्रधान मंत्री जन धन अकाउंट को खुलवाने के लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। जैसे की आधार कार्ड।
2. अगर आपके पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो आप निचे दिए गए किसी भी दस्तावेजों के जरिये आप जन धन अकाउंट खुलवा सकते है।
Voter ID card
Driving lisense
Passport
Pan card
जैसे की आप सभी जानते है देश में अभी भी ऐसे कई लोग है। जिनके पास अकाउंट की सुविधा नहीं है। और वे लोग सरकार द्वारा उन्हें दी गयी योजनाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे है। तो अगर आपने अभी आपने अकॉउंट नहीं खुलवाया है। तुरंत ही आप आपने नजदीकी बैंक अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी ऑनलाइन सेण्टर पर जाकर आप अपना अकॉउंट खुलवा सकते है।
Pradhanmantri Jan Dhan Yojana प्रधान मंत्री जन धन योजना खाते को खुलवाने के लिए प्रधान मंत्री जी ने कुछ ख़ास निर्देश जारी किये है। इस अकॉउंट को खुलवाने के लिए आपसे कोई पैसे नहीं लिए जाएंगे। इससे आपको ऐसे कई फायदे और होने वाले है। तो आप अपना खाता जरूर खुलवाए।
No comments
Thank you for comment